फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः बाइक की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के धरवा गांव के पास फौज में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे किशोर को दौड़ लगाते वक्त अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

किहुंनिया कोलान निवासी अर्जुन (16) पुत्र विमलेश अपने दो दोस्तों विवेक व एक अन्य के साथ प्रतिदिन फौज में भर्ती होने के लिए दौड़ने का अभ्यास करता था। सोमवार शाम जब तीनों दौड़ते हुए खेत की ओर से आ रहे थे तभी सामने से आ रहे गांव के ही एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक से अर्जुन को टक्कर मार दी।
हादसा देख ग्रामीण व अर्जुन के साथ दौड़ रहे साथी दौड़े और उसे सीएचसी मानिकपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। अर्जुन कक्षा 11 का छात्र और चार बहनों में इकलौता भाई था। मां शंखी व बहनें रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें