राजापुर/सरधुवा (चित्रकूट)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई। राजापुर के रायपुर गांव निवासी संतन प्रजापति ने बताया कि बेटा राजकुमार उर्फ मलखान (15) रात में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब एक बजे वह कमरे से बाहर निकल रहा था तभी सांप ने डस लिया। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सरधुवा के बरद्वारा गांव की छोटा ने बताया कि पत्नी सुनीता देवी (45) रात नौ बजे दीवार की अलमारी में कटोरी रखने गई थी, तभी सांप ने हाथ में डस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक फिर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। (संवाद)