चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ा सेमरवार में चेकडैम में बहने वाली किशोरी का शव बुधवार शाम को आधा किमी दूर मिला है। शव मिलते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया। बूढ़ा सेमरवार निवासी उदय भान की बेटी मीनू देवी (14) मंगलवार को नित्य क्रिया के लिए गई थी। वहां पैर फिसलने से चेकडैम में बह गई थी। काफी तलाश के बाद कोई पता नहीं चल सका था। बुधवार की शाम को किशोरी का शव करीब आधा किमी दूर उतराता हुआ मिला। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि शव मिल गया है। कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)