फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांप के डसने से किशोरी की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रविवार को चित्रकूट जिले में सांप के डसने से एक किशोरी की मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। भरतकूप थाना क्षेत्र के पहरा बीहर निवासी अंशिका देवी को सुबह सांप ने डसा। उसे सीएचसी शिवरामपुर और जिला अस्पताल से प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल रेफर किया गया था। प्रयागराज ले जाते समय बरगढ़ के पास उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने किशोरी की मौत की पुष्टि की। पहाड़ी थाना क्षेत्र की 55 वर्षीय राजपति को भी दोपहर में सांप ने डसा, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें