चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने प्राचार्यों से टीकाकरण में सहयोग मांगा है।
कलक्ट्रेट के सभागार में कोविड-19 के टीकाकरण आदि से संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि इससे बचने के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है तथा छात्रों एवं युवाओं को अधिक से अधिक प्रेरित करें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी इम्तियाज को निर्देश दिए कि वह समय से स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज, अपर उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री बलिराज राम सहित संबंधित अधिकारी व प्राचार्य मौजूद रहे।