फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शिक्षकों का टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ धरना और मशाल जुलूस

Tue, 14 Apr 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 13सीकेटीपी 18 शहर में मशाल जुलूस निकालते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने का विरोध किया। उन्होंने पटेल तिराहा के पास धरना दिया, केंद्र सरकार के फैसले को प्रताड़ना बताया। शाम को शिक्षकों ने शहर में मशाल जुलूस निकाला, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश संयोजक कमलेश पांडेय ने कहा, कई शिक्षक 20 साल से अधिक समय से पढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नए आदेशों से शिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है। मंडल संयोजक शिवसागर मिश्रा ने बताया, सेवानिवृत्ति के करीब शिक्षकों से भी परीक्षा मांगी जा रही है। जिला संयोजक हर्ष त्रिपाठी ने कहा, टीईटी 2011 में शुरू हुई थी, पुराने शिक्षकों से भी परीक्षा मांगी जा रही है। भारतीय किसान यूनियन ने भी इस शिक्षक आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें