फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने सांसद को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध किया। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर अंतर जनपदीय शिक्षक वेलफेयर व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सांसद कृष्णा देवी पटेल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रविवार को शिक्षक नेताओं ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रदेश के शिक्षकों के अंदर भय वातावरण बनाया जा रहा है। केवल बेसिक विभाग में ही इसको लागू किया जा रहा है। विद्यालय के अन्य कार्य भी ऑनलाइन के माध्यम से करने के लिए नियम लागू कर दिए गए हैं। आधे घंटे देरी से पहुंचने पर कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। शिक्षकों की सामूहिक बीमा की सुविधा दी जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम तूफानी,जिला महामंत्री बीके मिश्रा, सुंदरलाल, राजेश कुमार, परामानंद, राजाराम नवनीत निगम,रामबाबू प्रजापति, पवन प्यासी, कुशल सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिए ज्ञापन में कहा कि परिषदीय विद्यालय के सभी कार्य ऑनलाइन व डिजटल उपकरणों के माध्यम से कराया जा रहा है। जिस पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर इस मौके पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह व जिला मंत्री संजय कुमार अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिक्षक नेता का सांसद ने जाना हाल
सपा सांसद कृष्णा पटेल ने शहर के सदर रोड पर रहने वाले जिले के पुराने शिक्षक नेता अशर्फी लाल सिंह के आवास जाकर उनका हाल जाना। कई माह से अस्वस्थ होने की जानकारी पर सांसद ने घर जाकर कई मामलों में चर्चा भी की। इस दौरान बीपी पटेल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें