फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए लड़नी होगी लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों के संगठन अटेवा (पेंशन बचाओ मंच) की चित्रकूटधाम व प्रयागराज के मंडलीय पदाधिकारियों की रविवार को बैठक हुई। तय हुआ कि शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कराने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। संगठन के पदाधिकारी दस-दस नए सदस्यों को संगठन में जोड़ें।
विज्ञापन

शहर के श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज सभागार में प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पेंशन पाना कर्मचारियों का हक है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से काम करें। ब्लॉक स्तरीय संगठन को खड़ा करें। बैठक का संचालन शिवश्ंाकर शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, मनीष मिश्र, महेंद्र सिंह पटेल, कमलेश गुप्ता, मनोज पांडेय, आलोक सिंह, रामनारायण पांडेय, दिलीप सिंह, सीताराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें