फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के कसहाई रोड से देर शाम शिक्षक लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जता कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरिया के मजरा अगौनी पुरवा निवासी अशोक पुत्र मिठाईलाल ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि भाई छेदीलाल सरैया स्थित बाई का कुआं प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। सोमवार की शाम विद्यालय से बच्चों को पढ़ाकर बाइक ठीक कराने मुख्यालय के कसहाई रोड आए थे। तभी से वह लापता है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने कर्वी कोतवाली क्षेत्र का मामला होने की बात कह कोतवाली भेजा। इस पर कोतवाली कर्वी में गुमशुदगी दर्ज की गई है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें शिक्षक की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें