फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: टास्क फोर्स ने पकड़े 70 ओवरलोड और बिना रवन्ना वाले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अवैध खनन व परिवहन की सूचना पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने कई स्थानों पर छापेमारी की। अभियान में ओवरलोड और बिना रवन्ना के 70 वाहन पकड़े गए। इसमें 31 वाहनों का ई चालान कर 32 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने सघन जांच अभियान के दौरान खनिज लदे कुल 70 वाहनों पर कार्यवाही की। इसमें 39 वाहनों को संबंधित थाने की अभिरक्षा में दिया गया है। शेष 31 वाहनों को के माध्यम से ई-चालान किया गया है।
वाहनों पर धनराशि 32.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अवैध खनन के एक प्रकरण में सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी है। अवैध परिवहन कराने वाले पट्टाधारकों, क्रशर स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जनपद में अवैध खनन, परिवहन पर सतत निगरानी है। खनिज लदे वाहनों पर अनियमितता पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें