सद्गुरु शिक्षा समिति द्वारा संचालित स्कूलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। समिति के विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सद्गुरु पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों को श्री सद्गुरु सेवा संघ के ट्रस्टी डा. वीके जैन एवं समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन ने सम्मानित किया। इनमें विद्याधाम स्कूल के कक्षा 10 के छात्र रामांश सिंह एवं केशव त्रिपाठी, कक्षा 12 के बालकृष्ण पटेल, शिवम मिश्रा, सद्गुरु पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल के कक्षा 10 की छात्रा आस्था अग्रवाल, कार्तिकेश शुक्ला और कक्षा 12 के राजीव द्विवेदी, बाभ्रवी पांडेय को पुरस्कृत किया गया।