भरतकूप मेला परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, एडीएम संतोष कुमार, अपर एसपी आरडी चौरसिया ने पहुंचकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
अधिकारियों ने यहां रुककर जादू का भी आनंद लिया। इस मौके पर राजवीर पहलवान कानपुर और पौसलहा के सुरेश, कानपुर के कल्लू और बबेरू के सुधीर की कुश्तियां जोरदार रहीं।
इसमें सुरेश, सुधीर जीते। उदय मऊ और गोरखपुर के गोपाल के बीच कुश्ती बराबर पर छूटी।