चित्रकूट। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि महिलाओं की खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में 11 व 12 सितंबर की सुबह 11 बजे से महिलाओं की तैराकी, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल व हैंडबॉल के चैन ट्रायल रखे गए हैं।
चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भेजे जाएंगे। जो भी महिला खिलाड़ी इन खेलों में भाग लेना चाहे वह इस तिथि में अंगद सिंह, फिरोज अंसारी, श्यामसुंदर यादव से संपर्क स्थापित कर ट्रायल दे सकते हैं।