बरगढ़ (चित्रकूट)। व्यापारी के नाबालिगपुत्र के अचानक लापता हो जाने पर अपहरण की आशंका जताई है।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा निवासी व्यापारी कामता प्रसाद केशरवानी ने बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार केशरवानी छह अगस्त को वह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। इसके चलते शाम को उन्होंने थाने में गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी थी, किंतु इसके बाद से अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बताया कि आठ अगस्त की रात उसके बड़े बेटे दीपेश से फोन पर किसी युवक ने निलेश के सुरक्षित होने की बात कही और इतना कहने के बाद फोन काट दिया। जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी उसने पुलिस को दे दिया है। पीड़ित ने बताया कि अब उसे पुत्र के अपहरण होने की आशंका प्रतीत हो रही है। ऐसे में उसके पुत्र की सुरक्षित घर वापसी के लिए पुलिस टीम प्रयास करें। (संवाद)