फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 160 गांवों में बाढ़ से नुकसान का सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी ने फसल क्षति सर्वे की समीक्षा की। 160 प्रभावित राजस्व गांवों में संयुक्त टीमें सर्वे कर रही हैं। अब तक 15-20 गांवों में तिल और अरहर की 50 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद हुई है। कुछ गांवों में ज्वार की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। उप कृषि निदेशक जीत लाल गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों से 492 व्यक्तिगत दावे मिले हैं। इनमें से 257 दावों का सर्वे पूरा हो चुका है। शेष 235 दावों का सर्वे अभी जारी है। यह सर्वे अधिकृत सीएलएपी पोर्टल के जरिए बीमा कंपनी और कृषि विभाग की संयुक्त टीम कर रही है। जिलाधिकारी ने सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें