भरतकूप। थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बाइकों की भिड़ंत से एक छात्र की मौत हो गई। फार्मासिस्ट की पढ़ाई कर रहा था। उसका दोस्त घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के ठर्री भगनपुर निवासी क्रांति देवी ने बताया कि उसका पुत्र पवन पटेल (20) रविवार को अपने दोस्त संतोष के साथ बबेरू से रिश्तेदारी में निमंत्रण के बाद वापस आ रहा था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर दूसरी बाइक से भिड़ंत होने पर दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान प्रयागराज अस्पताल में पवन की मौत हो गई। दोस्त का इलाज चल रहा है। मृतक इकलौता पुत्र था।