मऊ (चित्रकूट)। मामा को बस स्टैंड पर छोड़कर घर लौट रहे भांजे की बाइक गांव के मोड़ पर फिसल गई। गंभीर रूप से घायल भांजे की मौत हो गई। उसने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।
मऊ थाना क्षेत्र के चित्रवार निवासी कमलेश वर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम को उनका बेटा अनीस (18) अपने मामा इंद्रभान को बाइक से बस स्टैंड तक छोड़ने लालता रोड गया था। वहां से लौटते समय सुरजी पुरवा मोड़ के पास बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया।
उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसने हेलमेट नहीं पहना था। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह महर्षि वाल्मीकि इंटर काॅलेज खंडेहा का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।