फोटो नंबर-5- अनुराग- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। दोस्तों के साथ रविवार को चित्रकूट मंदिर दर्शन करने आए छात्र की मंदाकिनी नदी में डूबने से मौत हो गई।
हमीरपुर जिले के शेखापुर गांव निवासी भूरा कहार का पुत्र अनुराग (22) पडई गांव के मनोहरा आदि दोस्तों के साथ चित्रकूट आया था। नदी में नहाते समय वह डूब गया। दोस्त ने गांव फोनकर जानकार दी। इधर, मुख्यालय के तरौंहा में मंदाकिनी नदी पर शव मिलने की जानकारी पर पुलिस ने बाहर निकाला। परिजनों ने पहुंचकर शिनाख्त की।
बहनोई मोतीलाल ने बताया कि अनुराग के दो भाई, दो बहन हैं। मां रामदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह इंटर का छात्र था। पिता किसान हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। (संवाद)