बरगढ़ (चित्रकूट)। सूने घर में छात्रा ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों में उसे फंदे से नीचे उतारा और पुलिस सूचना दी।
थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी निवासी पुष्पराज वर्मा (मौसा) ने बताया कि पिंकी देवी (20) बीए फाइनल की छात्रा थी। उसके पिता राकेश वर्मा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह मां संगीता वर्मा घरेलू कार्य से कौशांबी गई थी। उसके भाई व अन्य अन्य परिजन घर के बाहर थे। पिंकी ने सूने घर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। थोड़ी देर बाद घर के अंदर आए छोटे भाई सोनू ने यह नजारा देखा तो चिल्लाते हुए इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। थाना प्रभारी राकेश मौर्या ने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।