फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर रोकें केला वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजसेवियों ने जिलाधिकारी और पालिकाध्यक्ष को मांगपत्र दिया। इसके जरिए कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता और बंदरों की सुरक्षा के लिए केला वितरण रोकने की मांग की। समाजसेवी राकेश केसरवानी ने बताया कि सफाई नायक के मना करने के बावजूद कुछ लोग जबरदस्ती केले बांट रहे थे। परिक्रमा मार्ग में फेंके गए केले बंदरों के लिए समस्या पैदा करते हैं, जिससे उनकी मौत भी हुई है। इसी कारण उत्तर प्रदेश की सीमा से केले के ठेलों को भी हटाया गया है। केसरवानी ने इसे सामूहिक प्रयास बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं से केला वितरण न करने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें