चित्रकूट। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन भवन, खोह गांव स्थित 200 शैया का अस्पताल का निरीक्षण किया। खोह गांव में की गोशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल अस्पताल चालू करने के लिए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से वार्ता की।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पुलिस लाइन में हेलीकाॅप्टर से उतरे। पुलिस कर्मियों के लिए निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर डीएम अभिषेक आनंद से कहा कि भवनों को जल्द से जल्द हैंडओवर कराया जाए। खोह गांव स्थित जच्चा-बच्चा के 200 शैया अस्पताल के परामर्श कक्ष, एकल पटल, परामर्श कक्ष, बच्चों की आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। मवेशियों की अच्छी सेवा करें।
उन्होंने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से फोन पर वार्ता कर तत्काल अस्पताल को चालू करने के लिए कहा। सीडीओ अमृत पाल कौर से कहा कि मवेशियों के भरण पोषण के लिए जारी की गई धनराशि का भुगतान प्रधानों को किया जाए। गोशाला में बनी चरही का निरीक्षण कर सफाई करने के लिए कहा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, सांसद आरके सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।