चित्रकूट। करवरिया परिवार में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास सिद्धार्थ महाराज ने कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में बालक-बालिकाओं ने बाल लीलाओं का मंचन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कथा वाचक ने बताया कि जीव और परमात्मा का मिलन ही रास है। जैसे ही जीव को अपनी भक्ति पर अहंकार आता है वैसे ही परमात्मा उसको छोड़ जाते हैं। आगे रूक्मणी विवाह तक की कथा सुनाई। भगवान की झांकी सजाई। संगीता करवरिया, मनोज, हरिओम, दिनेश तिवारी, मंजू करवरिया आदि मौजूद रहीं।