फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एसपीएस इलेवन ने 19 रनों से जीता फाइनल मुकाबला

Sat, 10 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सद्गुरु पब्लिक स्कूल जानकीकुंड के खेल मैदान में खेले गए सद्गुरु प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसपीएस इलेवन ने जीता। फाइनल मुकाबला शुरु होने के पूर्व एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एक ओवर की बल्लेबाजी भी की।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला शुरु होने के पूर्व जानकीकुंड शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन ने गेंदबाजी की। उनके एक ओवर में एसपी वृंदा शुक्ला ने दो चौके लगाए और दो बार आउट होने से बचीं। इसके बाद सद्गुरु प्रीमियर लीग सीजन-13 के फाइनल मैच में एसपीएस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में कुल 111 रन बनाए। जवाब में गंगा यमुना इलेवन की टीम 92 रन ही बना सकी। इस प्रकार 19 रनों से एसपीएस टीम ने मैच जीत लिया।
अंशुमान पयासी एसपीएस इलेवन ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। साथ ही गंगा-यमुना इलेवन के देवेश यादव को मैन आफ इ सीरीज चुना गया। एसपी वृंदा शुक्ला व सद्गुरु शिक्षा समिति की अध्यक्ष ऊषा जैन ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये, उप विजेता टीम को 7100 रुपये व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें 13 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें