फोटो 16 सीकेटीपी-18- परिचय- सपा एक्स एकाउंट से अमर उजाला की खबर टैग कर प्रदेश सरकार पर कसा गया
चित्रकूट। सदर ब्लॉक क्षेत्र के गोबरिया बुजुर्ग गांव की गर्भवती शोभा देवी की समय से अस्पताल न पहुंच पाने पर मौत पर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा। सपा के एक्स एकाउंट पर अमर उजाला की 15 अगस्त काे प्रकाशित खबर सड़क खराब होने से अस्पताल नहीं पहुंच सकी गर्भवती की मौत की खबर को टैग किया गया है। इसमें भाजपा सरकार पर तंज कसा है कि ये है प्रदेश सरकार का असली विजन...सड़क खराब होने से समय से नहीं पहुंच सकी अस्पताल, महिला की मौत। इसी में फतेहपुर की घटना को भी लेकर लिखा कि इन्हीं सब को छिपाने केलिए फतेहपुर जैसे दंगे फसाद कराती है भाजपा सरकार। मृतका के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिलाने की मांग भी की है। संवाद