फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। रावतपुरा सरकार संस्थान परिसर में चल रहे खेल महोत्सव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रावतपुरा सरकार महाराज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

रावतपुरा सरकार ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें सभी को प्रतिभाग करना चाहिए। विभागीय खेल महोत्सव में संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फार्मेसी विभाग व बीएड/एमएड विभाग के छात्र/छात्राएं प्रतिभाग कर रहीं हैं।
संस्थान के निदेशक घनश्याम गोयल ने बताया कि विभागीय खेलकूद की प्रतियोगिताओं में विजेता व उपविजेता टीम व प्रतिभागी को पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें रस्सा कस्सी, बैडमिंटन, चेस, कैरम बोर्ड, कुश्ती, क्रिकेट व खो-खो प्रतियोगिताएं चल रही हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रामपाल सिंह की देखरेख में प्रतियोगिताओं का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें