चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने पटेल तिराहा कर्वी से देवांगना घाटी तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण का निरीक्षण किया। बिजली के खंभे और तार जल्द हटवाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ से कहा कि सड़क का चौड़ीकरण तेजी से कराया जाए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस मार्ग में तीन पुलियों के निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। तार व खंभे न हटने से कार्य में तेजी नहीं आ रही है। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक कुमार को निर्देश दिए कि खंभे और लाइन शिफ्ट कराया जाए। डीएम ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में जिन किसानों की भूमि पड़ रही है उन किसानों से संपर्क कर निस्तारण कराया जाए।