फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तारों से निकली चिंगारी, कई वाहन जले

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवनों के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार से निकली चिंगारी से कई वाहनों में आग लग गई। यह देख वहां अफरा तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के आवास के सामने से निकली हाईटेंशन तार हवाओं के चलते आपस में टकरा जाने निकली चिंगारी के चलते खरपतवार में आग लग गई। सुलग रहे खरपतवार से आग अस्पताल के पीछे खड़ी निष्प्रयोजित गाड़ियों को चपेट में ले लिया।
इससे सरकारी निष्प्रयोज्य गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पास में लगे हैंडपंप से पानी लाकर आग बुझाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एचटी लाइन हटाने के लिए मुख्यमंत्री सहित एक्सईएन विद्युत, उपखंड अधिकारी को पत्र भेजा गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें