फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली कटौती पर सपाइयों का प्रदर्शन, नियमित आपूर्ति की मांग

विज्ञापन
फोटो न- 04 सीकेटीपी 19 एसडीएम को मांगपत्र देने आए सपाई। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बिजली कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आर के यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित आपूर्ति की मांग की। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि जिले में शासन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। इससे किसानों की धान रोपाई और शहरी व्यापार प्रभावित हो रहा है। सपा नेता मान सिंह यादव ने बताया कि विभाग बिल भेज रहा है, पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और आपूर्ति न होने से परेशानी हो रही है। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रोहित यादव ने रोस्टर के हिसाब से ही बिजली देने की मांग की। इस मौके पर श्याम बाबू, कुशल यादव और सुजीत सिंह भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें