फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सपा ने जागेश्वर यादव को बनाया पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी ने नगर निकाय के अध्यक्ष पद के चारों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशी बनाए गए लोगों ने नामांकन की तैयारी शुरू कर दी। मऊ और राजापुर के प्रत्याशी रविवार को नामांकन करेंगे। कर्वी और मानिकपुर के प्रत्याशी अंतिम दिन सोमवार को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन

सपा ने नगर पालिका चित्रकूटधाम कर्वी के अध्यक्ष पद के लिए चार बार सपा के सभासद रहे जागेश्वर यादव को प्रत्याशी बनाया। मऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सचिन रस्तोगी, मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए मंझली सोनकर और राजापुर नगर पंचायत के लिए प्रिंस केसरवानी को टिकट दिया है। जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव का दावा है कि सभी कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया गया है। सभी सीटें सपा ही जीत कर आएगी। किसी बाहरी पर पार्टी ने दांव नहीं लगाया है। सभी को टिकट नहीं मिल सकता है। रूठे लोगों को मनाया जाएगा।
पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने कहा कि टिकट वितरण में स्थानीय परिस्थितियों से तालमेल बैठाकर प्रत्याशी चुने गए हैं। जातीय समीकरण की बजाय पार्टी कार्यकर्ताओं को महत्व दिया गया है। कर्वी शहर के वार्ड नंबर दस व सात में टिकट किसी को बदलकर देने के सवाल पर कहा कि चयन समिति ने निर्णय लिया है। इसी प्रकार मऊ के एक सीट पर वार्ड सदस्य को टिकट देने के बाद उसके इंकार करने पर कहा कि कार्यकर्ता पहले पार्टी कार्यालय आया था। बाद में उसे टिकट नहीं दिया गया है। उसने इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें