चित्रकूट। थाना भरतकूप क्षेत्र के रौली कल्याणपुर में नई पुलिस चौकी बनाने की तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रस्तावित चौकी के लिए चिह्नित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थानों में हरियाली और स्वच्छता जरूरी है, सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। वहीं एएसपी पीयूष कांत राय ने गुरुवार को थाना भरतकूप का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। (संवाद)