बरगढ़ (चित्रकूट) जिले के पिछड़े क्षेत्र बरगढ़ निवासी दो अभ्यर्थियों का बिहार सेवा आयोग प्रवक्ता की परीक्षा पास की है। जिस पर दोनों का चयन प्रवक्ता पद के राजनीति विज्ञान विषय में चयन हुआ है। दोनों के पिता किसान हैं। जिनके चयन पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है।
बरगढ़ निवासी मूलचंद्र तिवारी पुत्र रामप्यारे तिवारी कक्षा 5 तक बरगढ़ में पढ़ाई की। इसके बाद इंटर तक राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ में पढ़ाई की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए व एमए किया। पूर्वांचल विद्यालय से बीएड किया है। जिनका चयन राजनीति विज्ञान विषय पर प्रवक्ता पद हुआ है।
बरगढ़ निवासी सोनम शुक्ला पुत्री सुरेश चंद्र शुक्ला ने इंटर तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ में की। इसके बाद बीए व एमए की पढ़ाई महामति प्राणनाथ विद्यालय मऊ से किया। अतर्रा के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से बीएड किया। इनका चयन राजनीति विज्ञान पद पर हुआ है। जिस पर कस्बे के निवासियों ने खुशी जाहिर की है।