फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 4 परिचय- जिला अस्पताल में घायल वृद्धा का इलाज करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, मां गंभीर
बाइक से खेत जाते समय सामने से मार दी टक्कर, चालक ट्रक छोड़कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी

मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा खुर्द गांव में सतना-मारकुंडी मार्ग पर बाइक से खेत जा रहे मां-बेटे को फल लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

शनिवार को छेरिहा डांडी खुर्द निवासी मुन्ना (50) मां रजकलिया कोल (80) के साथ बाइक से दो किलोमीटर दूर स्थित खेत जा रहा था। गांव से 100 मीटर दूर सामने से आ रहे फल लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजकलिया गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहने था। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भतीजे सहलदार ने बताया कि मुन्ना तीन भाई और चार बहनों में सबसे बड़े थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी बिट्टी देवी को रो-रोकर हाल बेहाल है। मारकुंडी थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक को थाने में खड़ा करा लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो नंबर- 2 परिचय- मृतक गोवर्धन यादव (फाइल फोटो)
पैदल जा रहे किसान को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
घर से भूसा लेकर जा रहे थे अपने खेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। मारकुंडी थाना क्षेत्र के छेरिहा खुर्द गांव के पास सतना-मारकुंडी मार्ग पर भूसा लेकर जा रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई।
छेरिहा खुर्द निवासी गोवर्धन यादव (63) शुक्रवार की देर शाम पैदल भूसा लेकर जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गए और बाइक सवार भी घायल हो गया। आनन-फानन राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर इलाज करने के बाद डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटे सुधीर ने बताया कि किसानी कर पिता परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है। पत्नी बिटुलिया देवी की पहले ही मौत हो चुकी है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें