फोटो 18 सीकेटीपी-18 सोमनाथ स्वाभिमान की यात्रा को रवाना करते सीडीओ व अन्य-संंवाद
चित्रकूट। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ शनिवार को तहसील परिसर से किया। इस यात्रा को सीडीओ डीपी पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसडीएम पूजा साहू ने यात्रा के सफल होने की कामना की। सभी तीर्थ यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उनका अभिनंदन किया गया। अधिकारियों ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सोमनाथ के पवित्र तीर्थ स्थल तक पहुंचाना है। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव कर सकें। यात्रा चित्रकूट से लखनऊ के लिए रवाना हुई। पर्यटन विभाग ने यात्रा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की हैं। इससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनका यात्रा अनुभव सुखद रहे। इस मौके पर संयुक्त निदेशक पर्यटन आरओ रावत, बीईओ शशांक शेखर शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।