फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: पेयजल व भूमि विवाद के ज्यादा मामले आए

Sun, 18 Jun 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मानिकपुर तहसील में किया गया। जिसमें डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्या सुनी। सबसे ज्यादा पेयजल व भूमि विवाद के मामले आए। इस पर अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं आयी है उनका विभागीय अधिकारी कर्मचारी समय से निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

मानिकपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान में भीषण गर्मी के बावजूद फरियादी अपनी अपनी समस्या को लेकर पहुंचे। जिन्होंने डीएम अभिषेक आनंद को पत्र सौंपा। अधिकतर फरियादियों ने भूमि संबंधित शिकायत किया है। कहा कि दबंगों ने भूमि पर कब्जा कर लिया है। मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं। डीएम ने कहा कि मौके पर जाकर भूमि संबंधित विवादों का निस्तारण करें। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि यदि कोई दबंग किसी को परेशान करे तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जाए।
इसके अलावा गोपीपुर, रामपुर चुरेह केशरूआ के ग्रामीणों ने पेयजल संकट की बात कही। इस पर संबधित गांव में टैंकरो ंसे जलापूत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, सीओ मऊ राजकमल थानाध्यक्ष मानिकपुर वीर प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मारकुंडी अनिल क ुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें