चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भड़हा पुरवा से बुधवार की रात को सोलर पैनल चोरी हो गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह स्कूल खुला तो पता चला कि स्कूल की छत में लगे तीन सोलर पैनल को चोरों ने खोल लिया है लेकिन दो ही पैनल ले जा पाए हैं। एक छत में ही पड़ा था। बताया कि स्कूल से कुछ दूरी पर पैनल की एक डिबिया पड़ी मिली है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद