चित्रकूट। राशन कार्डधारकों को गल्ला उपलब्ध कराने वाले कोटेदारों ने कमीशन वृद्धि की मांग की है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कोटेदारों ने घोषणा की है कि कमीशन न बढ़ने पर अगस्त माह का राशन वितरित नहीं किया जाएगा। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर ने इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कोटेदार कई साल से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर विजेंद्र कुमार, श्याम लाल, राकेश कुमार, जानकीशरण, कुलदीप शुक्ला और रामशरण पटेल सहित कई कोटेदार मौजूद रहे। (संवाद)