फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्नेहा, अरुण, राजीव और मोहित को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। टीएलएम निर्माण, नवाचार मेले का आयोजन डायट शिवरामपुर में किया गया। इसमें जिले के बेसिक से लेकर माध्यमिक तक के शिक्षकों और डायट प्रवक्ताओं के नवाचारों को दिखाया गया। सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का अभिलेखीकरण कर उनकी पुस्तिका व डिजिटल डायरी तैयार की गई।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नवाचार शैक्षिक व्यवस्था और कार्य प्रणाली को जीवंत बनाये रखने के लिए जरूरी है। इनका प्रयोग वर्तमान के साथ ही भविष्य की अपेक्षाओं की पूर्ति में सहायक है। प्राथमिक स्तर पर रामनगर के बांधी प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका स्नेहा सोनी को प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय पांडेय पुरवा के सहायक अध्यापक मयंक पटैरिया और प्राथमिक विद्यालय विनौरा के सहायक अध्यापक विष्णु कुमार को संयुक्त रूप से द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय मंदिर पूरवा रामनगर की अर्चना देवी को तृतीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक स्तर पर कंपोजिट विद्यालय दुबारी के सहायक अध्यापक अरुण कुमार श्रीवास्तव को प्रथम स्थान एवं कंपोजिट विद्यालय लोढ़वारा के सहायक अध्यापक गिरीश कुमार मिश्रा को द्वितीय स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया खादर के साकेत बिहारी शुक्ल को तृतीय स्थान मिला।
माध्यमिक स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज बरगढ़ के प्रवक्ता डॉ. राजीव लोहिया को प्रथम, राजकीय हाईस्कूल गौहानी कला की सहायक अध्यापक अंशु रानी द्वितीय, आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर के प्रवक्ता भगवत प्रसाद मिश्र तीसरे स्थान पर रहे। डायट स्तर पर शिक्षाशास्त्र के प्रवक्ता मोहित कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता नीलम यादव, डायट प्रवक्ता, बेसिक व माध्यमिक के शिक्षक मौजूद रहे। संयोजन एवं संचालन डायट प्रवक्ता मोहित कुमार सिंह ने किया। निर्णायक समिति में जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश कुमार मिश्रा, डॉ. ओम प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें