फोटो 02 सीकेटीपी 06 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फोन देते सीडीपीओ। संवाद
फोटो 02 सीकेटीपी 06 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को फोन देते सीडीपीओ। संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय में 248 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र पटेल ने ये स्मार्टफोन दिए। उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब विभागीय कार्यों का डिजिटल संचालन करेंगी। पोषण ट्रैकर एप का उपयोग बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के पंजीकरण के लिए होगा। इससे पोषण संबंधी जानकारी और टीकाकरण भी दर्ज किया जाएगा। संवाद