फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह चोरों को 11 भेड़े, तमंचा व चाकू के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। पुलिस ने भेड़ चोरी के छह आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 11 भेड़, एक तमंचा, दो कारतूस व दो बंडल में चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि कस्बा के बरेठी रोड निवासी चुनकाई ने गुरुवार को सूचना दी थी कि जाली से बने बाड़े से चोरों ने भेड़ चोरी कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। शनिवार की रात को डोमनखेड़ा बाग के पास से बांदा जिले के बबेरू कस्बा निवासी ऋषि कुमार वर्मा, नेतानगर मोहल्ला निवासी विमल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार उर्फ शुभम सविता, नवीन मंडी निवासी राहुल कुमार वर्मा, पंकज कुमार सविता, सचिन रैदास को गिरफ्तार कर कब्जे से 11 भेड़ बरामद किया है। सभी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें