फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों के घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के रमयापुर गांव निवासी शिवम शुक्ला (23) पुत्र कैलाश सोमवार की देर शाम बाइक से पहाड़ी से घर जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन की ठोकर से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। बाइक चालक ने हेलमेट लगाए था। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के मुलायम नगर की सरिता वर्मा (26) पत्नी रावेन्द्र मंगलवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। सीतापुर चौकी क्षेत्र के अमानपुर की माया देवी (35) पत्नी जगदीश अपने बेटे आशू के साथ बाइक से शंकर बाजार जा रही थी। मछली मंडी के पास टेंपो की टक्कर से दोनो घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। इसी क्त्रस्म में मुख्यालय के शंकर बाजार के छोटेलाल का दो वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के बाहर खेलते समय गिरकर घायल हो गया। इसके अलावा लखीमपुर खीरी निवासी संजीव अवस्थी (35) पुत्र राजकिशोर सोमवार की देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में चिकित्सा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें