फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छह नर्सिंगहोमों की जांच, नहीं मिले पूरे कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी। कस्बे मेंं संचालित नर्सिंगहोमों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। कुछ नर्सिंगहोम संचालक ताला बंदकर गायब हो गए।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे में सात नर्सिंगहोम चल रहे हैं। इनकी बिना लाइसेंस संचालित होने की शिकायत मिली थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रत्नेश कुमार गंगेले और पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने कई नर्सिंगहोम पर छापा मारा। निरीक्षण कर रजिस्ट्रेशन के कागजात सहित मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की जांच की गई।
विज्ञापन

पहाड़ी सीएचसी प्रभारी ने बताया कि छह नर्सिंगहोमों की जांच की गई। उनके रजिस्ट्रेशन के कागजात देखे गए है। कुछ कागजात नहीं मिले। इस पर कहा कि दो दिन के अंदर सभी कागजात मुहैया करा दें। यदि कागजात नहीं मिले तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें