फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट में छह और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लोगों की लापरवाही से कोरोना संंक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को छह नए संक्रमित मिले हैं। इससे इस सीजन में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 पहुंच गई। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डाॅ. आरके चौरिहा ने बताया कि शनिवार को जांच में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें चार संक्रमित कर्वी, एक मऊ क्षेत्र और एक राजापुर क्षेत्र के हैं। अभी तक जिले में 20 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इसमें तीन स्वस्थ हो चुके हैं।
17 सक्रिय हैं। इसमें दो मरीज जिले के बाहर के हैं, जबकि 15 मरीज जिले के हैं। सभी को घर में रहने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने कहा कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि मास्क पहने और भीड़ में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें