चित्रकूट। जिले में सड़कों की हालत खराब होने पर अब शायद इंजीनियरों का तबादला किया गया है। नये इंजीनियरों के आने पर टूटी व गडढायुक्त सड़कों के बनने की संभावना है। लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खंड में 6 अवर अभियंताओं का चित्रकूट जिले से अन्य जनपदों के लिए स्थानंातरण किया गया है। जिसमें शिव लखन सिंह, विवेक कुमार, राजकुमार, प्रवीण सोनकर, कुलदीप व सुशील है। वही प्रशासन ने इनके स्थान पर अवर अभियंता आनंद शर्मा, प्रभु दयाल राजपूत, जय प्रकाश, अशोक कुमार साहू, मनोज पाल व सरोज कुमार को चित्रकूट जिले में स्थानांतरित किया है। (संवाद)