फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आग से छह घरों की गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सगवारा गांव के छह कच्चे घरों में सोमवार की रात आग लग गई। इससे घर में रखी लगभग सात लाख रुपये की गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन

सगवारा गांव के शिवकिशोर ने बताया कि सोमवार की रात घर के लोग सो रहे थे। अचानक घर के एक हिस्से में आग की लपटें दिखाई दीं। हवा चलने से धीरे-धीरे आग पड़ोसियों के घर तक पहुंच गई। इससे घर में मौजूद लोग चीखते हुए बाहर भागे। ग्रामीणों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। आग इतनी तेजी से बढ़ रही थीं कि देखते ही देखते रामू, राजू व राममूरत के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
इसके अलावा रामकिशोर व मुकेश के घर में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।सूचना पर लगभग दो घंटे बाद दमकल टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे में आग को काबू पाया। तब तक छह घर में रखी सामग्री, अनाज सहित अन्य सामग्री जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक सहायता दिलाने की मांग
पीड़ित राम किशोर व मुकेश ने बताया कि आग से घर और गृहस्थी पूरी तरह जल गई है। पड़ोसियों के यहां रहना पड़ेगा। आर्थिक सहायता दिलाई जाए। सभी परिवारों के लोग पेड़ के नीचे डेरा जमाए हैं। शिवकिशोर ने बताया कि अब आसमान के नीचे रात गुजरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें