फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: उल्टी दस्त व डायरिया से ग्रसित छह बच्चे भर्ती

Thu, 29 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । मौसम का मिजाज बदलने व उमस भरी गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को छह मासूम बच्चों को डायरिया व उल्टी दस्त के भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इन दिनों उमस भरी गर्मी के चलते जिला अस्पताल में डायरिया, पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 760 मरीज इलाज कराने को पहुंचे। अस्पताल में मरीजों की लंबी भीड़ देखी गई।
उधर, इमरजेंसी वार्ड में भी उल्टी दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने को पहुंचे। उल्टी दस्त व डायरिया की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे थे। बनी दुबारी पहाड़ी निवासी शौकत अली के चार वर्षीय पुत्र शफी मोहम्मद व छोटा (3), बड़ी मऊ निवासी सुरेंद्र का चार वर्षीय पुत्र कृष्णा, चितरागोकुलपुर निवासी रामनिहोर का छह वर्षीय पुत्र शिवम, आरोग्यधाम चित्रकूट निवासी राजू का पांच माह का पुत्र रंजीत व सोनेपुर निवासी गप्पू का 14 वर्षीय पुत्र शिवकुमार को उल्टी दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें