खोही। सीतापुर के पोद्दार इंटर कॉलेज परिसर में बॉलीबॉल का मैत्री मैच सीतापुर व खुटहा के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में सीतापुर ने खुटहा को 2-1 से हरा दिया।
गुरुवार को मैच के मुख्य अतिथि सीतापुर चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी व विशिष्ट अतिथि डॉ.अशोक सिंह पटेल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। लगभग दो घंटे तक मैच चला। जिसमें दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर रहीं, लेकिन तीसरे मैच में सीतापुर ने अंतिम क्षणों में अच्छा खेल प्रदर्शित कर मैच जीत लिया।
विजेता टीम सीतापुर व उपविजेता टीम खुटहा की टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। मैच उत्तर प्रदेश बॉलीबाल एसोसिएशन के जिला सचिव डॉ. तुषार कांत शास्त्री की निगरानी में हुआ। इस मौके पर राजू कुशवाहा, राहुल सिंह, जयकरन मौर्य, संतोष पाठक, एसआई जेपी सिंह, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।