फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अयोध्या मंदिर में सौंपा चांदी से जड़ित रामचरित मानस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर तुलसी तीर्थ राजापुर के व्यापारियों, समाजसेवियों ने चांदी की रामचरित मानस, चांदी की रिहल, चांदी के पंच पात्र को ट्रस्ट के महासचिव को साधु महात्माओं की मौजूदगी में सौंपा।
विज्ञापन

राजापुर के नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा, समाजसेवी सुनील मिश्रा तथा व्यापारी रज्जू सोनी, उमेश सोनी, विक्की जायसवाल, कमलेश मोदनवाल, अशोक सोनी, संजयदत्त शुक्ला, राकेश नामदेव, विपिन, अशोक सोनकर, विकास गुप्ता, प्रशांत तिवारी, सोनू गुप्ता, शंकरलाल सोनी, मुन्नू सोनी आदि व्यापारियों के सहयोग से चांदी की रामचरित मानस, रिहल, पंचपात्र बनवाकर 19 नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। तब से परमीशन न मिलने के कारण नगर में ही सुरक्षित रखा गया था। समाजसेवी सुनील मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि रविवार को श्री रामचरित मानस व अन्य वस्तुएं अयोध्या धाम के पावन मंदिर के प्रांगण में महासचिव को भेट की गई। उन्होंने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास के द्वारा संवत 1621 में हिंदी भाषा में रामचरित मानस की रचना की। सनातन धर्म की रक्षा सुरक्षा का दायित्व रामचरित मानस में निहित हैं। इस मौके पर सोनू गुप्ता, संतोष अग्रहरी, महेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें