फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गौरिहार मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी

Wed, 21 Jun 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
खोही चित्रकूट। कामतानाथ प्रमुख द्वार के पहले मुख्य मार्ग किनारे स्थित गौरिहार मंदिर से चोर ताला तोड़कर राधा-कृष्ण, राम, लक्ष्मण व जानकी के चांदी के मुकुट चोरी कर ले गए। एमपी पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गौरिहार मंदिर के महंत रूपनारायण दास महाराज ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे के बीच चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के मुकुट के अलावा भगवान कृष्ण की चांदी की बांसुरी भी ले गए हैं। चोरी गए मुकुटों व बांसुरी की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी हीरालाल ने बताया कि तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें