चित्रकूट। शहर के एक प्रतिष्ठित मशीनरी स्टोर में मंगलवार को एसआईबी (जीएसटी) लखनऊ व बांदा की टीम ने छापा मारा। लगभग चार घंटे तक टीम ने स्टाक, रजिस्टर, टैक्स विवरण की जानकारी ली और कई कागजात लेकर टीम बांदा रवाना हो गई।
लखनऊ व बांदा की एसआईबी टीम में शामिल डीसी रश्मि, एसी रविंद्र कुमार व सीपीओ सुनील कुमार ने शहर के सिविल लाइंस व सदर रोड स्थित एक मशीनरी की दुकान व गोदाम में छापा मारा। छापा पड़ते ही शहर के अन्य प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा रहा। चित्रकूट के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश गुप्ता ने बताया कि दुकान में मशीनों की गुणवत्ता, टैक्स की चोरी और बिल आदि न देने की शिकायत थी। इसी आधार पर जांच की गई है।