चित्रकूट। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत रामलीला भवन में जिलास्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी मुख्यालय में लगाई गई। इसमें टाॅप टेन प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए।
शहर के पुरानी बाजार स्थित रामलीला भवन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें पांचों ब्लाक के कक्षा छह से आठ तक के 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने तरह-तरह के विज्ञान मॉडल बनाए। इस मौके पर अभिभावक व शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डायट प्राचार्य आदर्श कुमार त्रिपाठी व बीएसए लव प्रकाश यादव ने प्रदर्शनी को देखा और बच्चों से मॉडल संबंधी जानकारी की।
विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में बिनौरा के छात्र शुभम प्रथम, कुलदीप द्वितीय, सरैया के ऋतिक चतुर्वेदी तृतीय समेत दस टाप टेन छात्रों को क्रमश दस, साढ़े सात, पांच व ढ़ाई हजार रुपये नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर जीआईसी प्रवक्ता लवकुश सिंह, शुचि पांडेय, सौरभचंद्र, राजेश, संदीप सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, ज्ञानेन्द्र, संतोष आदि मौजूद रहे। संचालन एसआरजी गीत श्रीवास्तव ने किया।